Breaking News

राजस्थान में 248 मरीज मिले देश में 6200 नए मरीज मिले, 148 माैतें हुईं।

देश में शनिवार को 6200 नए मरीज मिले, 148 माैतें हुईं। एकमात्र सिक्किम कोरोना से अछूता था। शनिवार को वहां पहला रोगी मिलने के साथ ही अब देश के सभी राज्य संक्रमित हो गए हैं। देश में कुल 1.29 लाख मरीज हाे गए हैं। यही रफ्तार रही तो भारत जल्द ही सबसे संक्रमित 10 देशों में शामिल हो जाएगा। अभी संक्रमित देशों में भारत 11वें नंबर है। उससे ऊपर ईरान में 1.33 लाख राेगी हैं। देश में अब तक तब 3782 जानें जा चुकी है। शनिवार काे सबसे ज्यादा 2608 रोगी महाराष्ट्र में मिले।

राजस्थान में 248 मरीज मिले देश में  6200 नए मरीज मिले, 148 माैतें हुईं।
राजस्थान में 248 मरीज मिले देश में  6200 नए मरीज मिले, 148 माैतें हुईं।


राजस्थान में 248 मरीज मिले, जबकि जयपुर, नागाैर व काेटा में 2-2 और चित्ताैड़ में एक राेगी सहित कुल 7 माैतें हुईं। शनिवार काे सबसे ज्यादा 40 राेगी नागौर में मिले। जोधपुर में 26, पाली में 23, जयपुर में 22, राजसमंद में 19, उदयपुर व काेटा में 14-14, जालाेर में 13, भीलवाड़ा व डूंगरपुर में 12-12, झुंझुनूं में 8, झालावाड़ में 7, अजमेर व बाड़मेर में 6-6, अलवर में 5, चूरू व सिराेही में 4-4, बीकानेर व टाेंक में 3-3, सीकर व धौलपुर में 2-2, बांसवाड़ा, चित्ताैड़गढ़ व भरतपुर में 1-1 नया राेगी मिला। प्रदेश में अब 6742 रोगी हो गए हैं।


राजस्थान में 3 मार्च को पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। इसके बाद से अब तक करीब 83 दिनों में कुल आंकड़ा 6742 तक पहुंच चुका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इनमें 3786 रिकवर भी हो चुके हैं। वहीं, 3352 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
राजस्थान में 248 मरीज मिले देश में  6200 नए मरीज मिले, 148 माैतें हुईं।
राजस्थान में 248 मरीज मिले देश में  6200 नए मरीज मिले, 148 माैतें हुईं।

देश में कुल मामलों में से 80% मरीज (एक लाख से ज्यादा ) तो महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु समेत 10 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में कुल मरीज 47 हजार के पार हाे गए हैं। मुंबई में 1566 नए मामलों के साथ संक्रमित 28,817 हो गए हैं। वहां 40 और मौतों के साथ मौत का आंकड़ा 949 हो गया है। गुजरात में 396 नए मरीज मिले। इनमें से 277 मरीज तो अहमदाबाद में मिले। मुंबई के बाद अहमदाबाद में मरीज 10 हजार के पार हुए।

কোন মন্তব্য নেই